हालात

रूस का कीव पर बड़ा हमला, टीवी टॉवर उड़ाया, पूरे देश में टीवी चैनलों का प्रसारण ठप

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर जबरदस्त हमला करते हुए टीवी टॉवर को ध्वस्त कर दिया है। इसके बाद देश भर में टीवी चैनलों का प्रसारण ठप हो गया है। रूस ने इस टॉवर के नजदीक रहने वालों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी भी दी थी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। खबरों के मुताबिक रूसी सेना ने यूक्रेन के टीवी टॉवर को निशाना बनाया और उसे ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पूरे देश में टीवी चैनलों का प्रसारण बंद हो गया है।

इससे पहले रूस ने कीव में रहने वालों को चेतावनी दी थी कि वह यूक्रेन के सेना मुख्यालय पर अचूक हथियारों से हमला करेगा। रूस ने इस हेडक्वार्टर के नजदीक रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा था।

रूस ने कहा था कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव में सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन एंड साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस को निशाना बनाएगा। रूस का कहना था कि इस केंद्र से रूस के सरकारी संस्थानों और नागरिकों पर इन्फॉर्मेशन अटैक किए जा रहे हैं।

उधर यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव पर भी रूस ने बड़ा हमला किया है। रूसी मिसाइलों ने सेंट्रल स्क्वायर को निशाना बनाया। इस हमले में तमाम इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

बताया जाता है कि रिहायशी इलाके में हुए इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। खारकीव में ही एक भारतीय छात्र की मौत भी रूसी गोलाबारी से हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स