
जंग के बीच यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस छात्र की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई है। यह छात्र पंजाब के बरनाला का रहने वाला था। इसे पहले रूसी हमले एक छात्र मारा गया था।
हालांकि चंदन की मौत किसी हमले में नहीं बल्कि बीमारी से हुई है। वह यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट थे। दिमागी स्ट्रोक के चलते वह आईसीयू में एडमिट थे। लेकिन इलाज के दौरान चंदन की बुधवार को मौत हो गई।
इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के रहने वाले नवीन की खारकीव में गोलीबारी के दौरान मौत हो गई थी। नवीन के साथियों ने बताया कि वह कुछ सामान लेने के लिए सुपरमार्केट गए थे। इसी दौरान हुए एक हमले में उनकी मौत हो गई थी। चंदन जिंदल विनित्सिया नेशनल पाइरोगोव, मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस की दुनिया को परमाणु युद्ध की धमकी! कहा- तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो ये विनाशकारी होगा
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए