हालात

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर सिंह का खुलासा, कहा- घटना की रात आई थी आखिरी कॉल, लेकिन...

समर सिंह ने कहा कि मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर पुलिस पता लगा सकती हैं कि उनकी हमसे और अन्य लोगों से कितनी बातचीत होती थी। साथ ही समर सिंह ने कहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गिरफ्तार अभिनेता समर सिंह ने कई खुलासे किए हैं। समर सिंह ने बताया 25 मार्च यानी घटना वाली रात को आकांक्षा की आखिरी कॉल उसके मोबाइल पर आई थी। शोरशराबा ज्यादा हो रहा था, इसलिए पांच-छह सेकेंड बाद उसने फोन काट दिया था। पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं रह गए थे, इसलिए ज्यादा बात नहीं हो रही थी।

Published: undefined

समर सिंह ने कहा कि मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर पुलिस पता लगा सकती हैं कि उनकी हमसे और अन्य लोगों से कितनी बातचीत होती थी। साथ ही समर सिंह ने कहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया है। 

Published: undefined

बता दें कि शुक्रवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के लिए उनकी मां ने समर सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही समर सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह पर अपनी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई थी। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने कहा था कि मैं योगी आदित्यनाथ सरकार से चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं और समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा था कि मेरी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती। संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसकी हत्या की है। पहले भी वह बताती थी कि समर उसे काफी टॉर्चर करता था। किसी के साथ काम नहीं करने देता था। वह कहता था कि सिर्फ मेरे साथ ही काम करो। अभिनेत्री आकांक्षा सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी।

Published: undefined

गौरतलब है कि वाराणसी के एक होटल में 26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। आकांक्षा का शव पंखे से लटका पाया गया था। अभिनेत्री होटल के रूम नंबर 105 में रुकी हुई थी। सुबह काफी देर तक जब अभिनेत्री अपने कमरे से बाहर नहीं आईं तब पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। मास्टर चाबी से जब कमरे को खोला गया तो आकांक्षा का शव पंखे से लटक पाया गया। 29 मार्च को आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि आकांक्षा की मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • राहुल-अखिलेश की अनोखी जनसभा, माइक खराब लेकिन देश की वर्तमान दशा-दिशा और भविष्य पर खूब हुई चर्चा, देखें वीडियो

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ईरानी राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की आपात स्थिति में लैंडिंग, हादसे का अंदेशा, रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना

  • ,
  • लोकसभा चुनावः बिहार की 5 सीट पर भी कल वोटिंग, सारण में रोहिणी तो हाजीपुर में चिराग की साख दांव पर

  • ,
  • ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर की अजरबैजान में हुई हार्ड लैंडिंग, दुर्घटना की खबरों को खारिज किया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः पांचवें चरण में कल बंगाल की 7 सीट पर भी मतदान, BJP के कई दिग्गजों की साख दांव पर