
उत्तर प्रदेश का संभल आज फिर चर्चा में है। यहां आने वाले दिनों में जुमा अलविदा और ईद को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बठक में शहर के प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए थे। लेकिन पीस कमेटी में आम तौर पर की जाने वाली शांति की अपील के बजाय पुलिस अधिकारी मुस्लिम समुदाय को धमकाते नजर आ रहे हैं कि ईरान को लेकर किसी भी तरह की नारेबाजी आदि का इलाज किया जाएगा।
इस बैठक के वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीओ सद कुलदीप कुमार किस तरह लोगों को धमका रहे हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसमें वे एक जगह कहते सुने जा सकते हैं कि, "ईरान-इजरायल के बीच हो रहे युद्ध के बीच यहां बहुत सारे लोगों को खुजली हो रही है। जिसे इससे ज्यादा दिक्कत हो रही है, वह जहाज में बैठकर ईरान जाएं, ईरान की तरफ से लड़ाई लड़कर वापस उसी जहाज पर बैठकर आ जाएं।"
Published: undefined
सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि "दो देशों के बीच हो रहे झगड़े का असर हमारे जिले की कानून-व्यवस्था पर पड़ेगा तो फिर बहुत बढ़िया वाला इलाज हम करेंगे। इसलिए अलविदा जुमा की नमाज के दौरान किसी भी देश के विरोध में स्लोगन बाजी नहीं होनी चाहिए, काली पट्टी बांधकर नमाज नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि जिन दो देशों के बीच में लड़ाई हो रही है, वह उनके अपने अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं. वहां के लोग इसको समझें।
लेकिन इसी दौरान उन्होंने धमकी भी दी कि अगर कोई व्यक्ति ईरान को लेकर छाती पीटेगा तो वह खुद ईरान चले जाए। कोई व्यक्ति जिले की फिजा बिगाड़े, ये चीज हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए यह चीज बिल्कुल समझ लें और समझा दें कि पुलिस फिर वहां तक इलाज करती है, जहां तक वह पोस्टर छपते हैं और जहां पर वो स्लोगन लिखे जाते हैं, फिर वहीं तक इलाज होता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined