हालात

संयुक्त किसान मोर्चा ने फिर आंदोलन शुरू करने का किया ऐलान, MSP की गारंटी, ऋण माफी पर सरकार को घेरेगा

किसानों के संगठन ने कहा कि संगठन सभी सांसदों को अपनी मांगों को लेकर अद्यतन मांग पत्र सौंपेगा। उसने कहा कि वह अपने मांग पत्र के समर्थन में देश भर में प्रदर्शन कर नौ अगस्त की तारीख को ‘भारत छोड़ो दिवस’ की जगह ‘कॉरपोरेट भारत छोड़ो दिवस’ के रूप में मनाएगा।

MSP की कानूनी गारंटी, कृषि ऋण माफी जैसी लंबित मांगों को लेकर फिर आंदोलन शुरू करेंगे किसान
MSP की कानूनी गारंटी, कृषि ऋण माफी जैसी लंबित मांगों को लेकर फिर आंदोलन शुरू करेंगे किसान फोटोः सोशल मीडिया

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन शुरू करेगा। एसकेएम ने यह भी कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को एक ज्ञापन सौंपेगा।

Published: undefined

वर्ष 2020-21 के किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एसकेएम ने अपनी आम सभा की बैठक के एक दिन बाद यह घोषणा की। एसकेएम ने कहा, “आम सभा ने भारत सरकार के कृषि विभाग के सचिव द्वारा हस्ताक्षरित एसकेएम के साथ केंद्र सरकार के नौ दिसंबर 2021 के समझौते को लागू करने और किसानों की आजीविका को प्रभावित करने वाली अन्य प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन फिर से शुरू करने का फैसला किया है।”

Published: undefined

किसानों के संगठन ने कहा कि संगठन सभी सांसदों को अपनी मांगों को लेकर अद्यतन मांग पत्र सौंपेगा। उसने कहा कि वह अपने मांग पत्र के समर्थन में देश भर में प्रदर्शन कर नौ अगस्त की तारीख को ‘भारत छोड़ो दिवस’ की जगह ‘कॉरपोरेट भारत छोड़ो दिवस’ के रूप में मनाएगा।

Published: undefined

बता दें कि एक दिन पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को एक हफ्ते में पंजाब और हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर पर से बैरिकेडिंग हटाकर उसे खोलने का आदेश दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले अपनी मांगों को लेकर पंजाब के हजारों किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर पर दोनों छोर पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि किसानों की मांग केंद्र से है, इसलिए उन्हें दिल्ली जाने देना चाहिए।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा