हालात

किसानों ने 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च का किया ऐलान, 14 मार्च को दिल्ली में करेंगे महापंचायत

बैठक में किसान आंदोलन के दौरान एक दिन पहले हरियाणा सीमा पर एक युवा किसान शुभकर्मन सिंह की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक के परिजन को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई।

किसानों ने 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च का किया ऐलान, 14 मार्च को दिल्ली में करेंगे महापंचायत
किसानों ने 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च का किया ऐलान, 14 मार्च को दिल्ली में करेंगे महापंचायत फोटोः IANS

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किसान आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को अहम बैठक की, जिसमें 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने और 14 मार्च को दिल्ली में 'महापंचायत' बुलाने का फैसला लिया गया। हजारों किसान एक सप्ताह से अधिक समय से हरियाणा-पंजाब की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

बैठक में किसान आंदोलन के दौरान एक दिन पहले हरियाणा सीमा पर एक युवा किसान शुभकर्मन सिंह की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक के परिजन को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने एसकेएम की समन्वय समिति की बैठक के बाद मीडिया से कहा कि उनकी मांगों को लागू नहीं किए जाने के कारण पूरे देश में किसान शुक्रवार को 'काला दिवस' मनाएंगे। उनकी प्रमुख मांगों में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाना भी शामिल है।

टिकैत ने कहा, "हम हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ धारा 320 के तहत हत्या का मामला दर्ज करने और एक प्रदर्शनकारी की मौत की न्यायिक जांच करवाने की मांग करते हैं।" उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के एक तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यात्रियों को सभी राजमार्गों के एक तरफ के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। हम केवल एक तरफ ही ट्रैक्टर चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगली रणनीति के तहत 14 मार्च को दिल्ली में एक 'महापंचायत' आयोजित की जाएगी। बुधवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो धरना स्थलों में से एक, खनौरी सीमा पर झड़प में एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई और लगभग 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने बुधवार शाम को अपना 'दिल्ली चलो' मार्च दो दिनों के लिए रोक दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया