
मुंबई की एक सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत की पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया द्वारा दायर मानहानि के मामले में बरी कर दिया।
Published: undefined
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता की पत्नी ने अदालत का रुख कर यह दावा किया था कि राउत ने मीडिया में उनके और उनके पति के खिलाफ निराधार एवं पूरी तरह से मानहानिकारक आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राउत ने मीरा-भयंदर नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से संबंधित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में दंपति का नाम घसीटा था।
Published: undefined
पिछले साल एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने राउत को इस मामले में दोषी ठहराया और उन्हें 15 दिन की जेल की सजा सुनाई। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बाद में सत्र अदालत में मजिस्ट्रेट के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बृहस्पतिवार को उनकी याचिका स्वीकार कर ली।
विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined