हालात

रश्मि शुक्ला को हटाए जाने के बाद संजय वर्मा महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक नियुक्त

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय वर्मा को महाराष्ट्र का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति रश्मि शुक्ला को चुनाव आयोग के निर्देश पर पद से हटाए जाने के बाद की गई है।

  संजय वर्मा महाराष्ट्र के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं
संजय वर्मा महाराष्ट्र के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं 

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय कुमार वर्मा को मंगलवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संजय वर्मा अभी तक विधि एवं प्रौद्योगिकी महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे थे। वे 1990 बैच आईपीएस अधिकारी हैं और उनकी नियुक्ति रश्मि शुक्ला की जगह की गई है।

प्रमुख विपक्षी दलों की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी के पद से रश्मि शुक्ला को हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने इस आदेश के साथ ही राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सबसे वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम मांगे थे, जिनमें संजय वर्मा का भी नाम था। उनके अलावा अन्य दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार शामिल थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स