हालात

शारदा चिट फंड मामला: कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाई कोर्ट जाएं

सुप्रीम कोर्ट ने शारदा चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग वाली कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शारदा चिट फंड मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक की मियाद आगे बढ़ाने की मांग पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि गिरफ्तारी से उनकी सुरक्षा आज समाप्त हो गई है।

याचिका खारिज करते हुए शीर्ष अदालत की एक खंडपीठ ने पाया कि कुमार की याचिका विचारणीय नहीं है और अदालत इस पर समय बर्बाद नहीं करेगी। राजीव कुमार ने कोर्ट में राज्य में वकीलों की हड़ताल का हवाला दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि आप वहां व्यक्तिगत रूप से जज के सामने पेश हो सकते हैं। कोर्ट ने उन्हें कोलकाता हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है।

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कुमार की याचिका केवल मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ द्वारा सुनी जाएगी। अरुण मिश्रा ने कहा, “इस मामले पर एक प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। राजीव कुमार की याचिका इस अदालत में दायर नहीं की जानी चाहिए।”

बता दें कि सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर शक्तिशाली राजनेताओं को बचाने के लिए चिट फंड घोटाले के सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसी सिलसिले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की थी। सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट राजीव कुमार को दी गई अंतरिम राहत हटा दी थी, और उन्हें उचित न्यायिक कदम उठाने के लिए सात दिनों का समय दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए