हालात

‘मी लॉर्ड’ के लिए अच्छी खबर, करीब तीन गुना तक बढ़ गई तनख्वाह

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के विवादोंमें घिरने के बाद जजों के लिए एक अच्छी खबर आई है। सरकार ने जजों का वेतन बढ़ाने वाला जो बिल पेश किया था, उसे राष्ट्रपति नेमंजूरी दे दी है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया सुप्रीम कोर्ट की इमारत

सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के बागी तेवर सामने आने के बाद पूरी की पूरी न्यायपालिका के कामकाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, और इस मामले की चौतरफा चर्चा हुई थी। कुछ ने इसकी आलोचना की थी, तो कुछ ने इसे कोर्ट का अंदरूनी मामला बताया था। लेकिन मंगलवार शाम जजों के लिए अच्छी खबर आई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के उस बिल को मंजूरी दे दी है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों का वेतना करीब तीन गुना करने की बात थी। इस बिल के संसद ने पास कर दिया था और यह राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए गया था।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब देश के मुख्य न्यायाधीश का वेतन 2.80 लाख रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। फिलहाल उनकी तनख्वाह एक लाख रुपए महीना है। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के दूसरे जजों के वेतन में भी 200 फीसदी से ज्यादा का इजाफा होगा।

फिलहाल जजों को कितना वेतन मिलता है, यह नीचे की तालिका में देखें।

जजों की तनख्वाह बढ़ाने का फैसला 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। इन सभी जजों को बढ़ा हुआ वेतन 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। बढ़े हुए वेतन का फायदा सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा 29 जजों, हाईकोर्ट के 682 जजों और 2,500 रिटायर्ड जजों को मिलेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल