हालात

अनुसूचित जाति आयोग ने बिग बॉस के निर्माता और चैनल को भेजा नोटिस, जातिवादी टिप्पणी का मामला गर्माया

अनुसूचित जाति आयोग ने सोशल मीडिया से मिले एक वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेकर नोटिस भेजा है, जिसमें 28 दिसंबर को प्रसारित बिग बॉस के एक एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट विकास मनकतला एक महिला कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को 'नीच जाति के लोग' कह कर संबोधित कर रहे हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित शो बिग बॉस-16 में एक कंटेस्टेंट द्वारा की गई जाति आधारित टिप्पणी को लेकर कलर्स टीवी, एंडेमोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव और मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। शो को होस्ट सलमान खान करते हैं।

यह नोटिस 28 दिसंबर को प्रसारित एक एपिसोड में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भेजा गया है। अनुसूचित जाति आयोग ने बताया कि आयोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त एक वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें विकास मनकतला महिला कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को 'नीच जाति के लोग' कह कर संबोधित कर रहे हैं।

आयोग ने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत यह दंडनीय अपराध है, जिसकी जांच करने का उन्होंने निर्णय लिया है। आयोग ने कलर्स टीवी और शो की निर्माता कंपनियों के साथ मंत्रालय के सचिव और मुंबई पुलिस को इस मामले में 7 दिन में जवाब देने को कहा है।

अनुसूचित जाति आयोग द्वारा भेजी गई नोटिस के जवाब में घटना होने की तारीख, घटना का विवरण, क्या कार्यवाही की गई सहित अन्य जानकारी देने की बात कही गई है। आयोग का ये भी कहना है कि अगर तय समय पर रिपोर्ट नहीं दी गई, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास