
सुप्रीम कोर्ट ने राजदीप पर अवमानना का मामला दर्ज नहीं किया है। पहले खबर आई थी कि राजदीप सरदेसाई के प्रशांत भूषण को एक रुपए के जुर्माने वाले ट्वीट पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना का मुकदमा दायर किया है।
इससे पहले खबर आई थी कि सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना का मुकदमा दायर किया है। राजदीप की ओर से अदालती कार्यवाही के संबंध में किए गए ट्वीट के मामले में शीर्ष अदालत ने आस्था खुराना की याचिका पर यह कदम उठाया है।
याचिका में खुराना ने आरोप लगाया है कि राजदीप की ओर से पिछले साल किए गए ट्वीट ने न्यायपालिका पर लांछन लगाने का काम किया है। खुराना ने पिछले साल इस मामले के लिए अटॉर्नी जनरल (एजी) के. के. वेणुगोपाल से सहमति मांगी थी, लेकिन उन्होंने सरदेसाई के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की सहमति देने से इनकार कर दिया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 16 Feb 2021, 10:55 PM IST