हालात

जज लोया की मौत की स्वतंत्र जांच हो या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

सर्वोच्च न्यायालय आज इस बात का फैसला कर देगा कि सीबीआई के विशेष जज बी एच लोया की संदिग्ध हालात में हुई मौत की स्वतंत्र जांच हो या नहीं। इस मामले में कई याचिकाएं दायर की गई थीं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया सीबीआई कोर्ट के विशेष जज बी एच लोया की फाइल फोटो

सीबीआई कोर्ट के विशेष जज बी एच लोया की मौत की जांच विशेष जांच दल यानी एसआईटी करेगी या नहीं, इस बारे में सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकता है। जज लोया की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद इन याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सीबीआई के विशेष जज बी एच लोया की दिसंबर 2014 में संदिग्ध परिस्थितियों में नागपुर में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन अलग-अलग मीडिया में आई खबरों और पत्रकारीय पड़ताल में जज लोया की मौत का राज और गहराता चला गया। जिस समय जज लोया की मौत हुई, वे सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे थे। इस केस में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आरोपी थे।

जज लोया की रहस्यमय मौत की स्वतंत्र जांच के लिए लगातार मांग उठ रही थी और इस विषय में कई याचिकाएं दायर की गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दौरान स्वतंत्र जांच का विरोध किया था। महाराष्ट्र सरकार ने जांच की मांग करने वाली याचिकाओं को राजनीति से प्रेरित बताया था। जबकि जांच की मांग करने वाले लोगों का कहना है कि जज लोया की मौत को लेकर जिस तरह की जानकारियां सामने आई हैं, उससे इस मामले की जांच कराने की जररूत ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: जब नागपुर के ‘रवि भवन’ में ठहरे अमित शाह, सीबीआई वकील और हाई कोर्ट जज

जज लोया की मौत नागपुर में हुई थी, जहां वे अपने साथी जज की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। पिछले साल उनकी मौत पर शक जाहिर करते हुए उनकी बहन का बयान सामने आया था। साथ ही यह दावा भी किया गया था कि जज लोया को किसी खास व्यक्ति के पक्ष में फैसला सुनाने के लिए सौ करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी।

यह भी पढ़ें: जज लोया की रहस्यमय मौत पर उठे 10 और नए सवाल

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Apr 2018, 8:54 AM IST

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर