हालात

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से चारों तरफ तबाही का मंजर, 3 और शव बरामद, 56 हुई कुल मृतकों की संख्या

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के मुताबिक, ताजा भूस्खलन में दो शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से अब तक कुल 19 शव बरामद किए जा चुके हैं।

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से चारों तरफ तबाही का मंजर।
हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से चारों तरफ तबाही का मंजर। फोटो: सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से चारों तरफ तबाही का मंजर है। खास तौर पर शिमला में हालात भयावह हैं। शिमला में क्षतिग्रस्त शिव मंदिर के मलबे से एक और शव बरामद किया गया है। इसके अलावा कृष्णा नगर इलाके में शाम को भूस्खलन की वजह से दो लोगों जान चली गई। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की वजह से हुई घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है। कृष्णानगर इलाके में भूस्खलन करीब 8 घर ढह गए और एक बूचड़खाना मलबे में दब गया।

Published: undefined

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के मुताबिक, ताजा भूस्खलन में दो शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से अब तक कुल 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 12 समर हिल में शिव मंदिर स्थल से, 5 फागली में और दो कृष्णानगर में बरामद किए गए हैं। शिव मंदिर स्थल पर अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। खराब मौसम को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं।

Published: undefined

प्रदेश में मानसून के दौरान बादल फटने और भूस्खलन की कुल 170 घटनाएं हुई हैं। इस दौरान करीब 9,600 मकान आंशिक रूप से या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने बिजली, जलापूर्ति योजनाओं को बहाल करने के आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बारिश में करीब 157 प्रतिशत की वृद्धि की वजह से पूरे प्रदेश में भारी क्षति हुई है।

Published: undefined

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को मूसलाधार बारिश से प्रभावित बिजली और जलापूर्ति योजनाओं को तेजी से बहाल करने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने शिमला में जल निकासी प्रणालियों के सुदृढ़ीकरण और पुराने नालों के जीर्णोद्धार पर जोर दिया। उन्होंने इस संबंध में  एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का भी आदेश दिया।

Published: undefined

स्टेशन मास्टर जोगिंदर सिंह के मुताबिक, शिमला से करीब 6 किलोमीटर पहले समर हिल के पास कंक्रीट का पुल पूरी तरह से तबाह हो गया है। 5 या 6 जगहों पर इस धरोहर रेल मार्ग को क्षति पहुंची और सबसे ज्यादा नुकसान शिमला एवं शोघी के बीच हुआ है। प्रदेश में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कों पर यातायात बंद हैं और 4,285 ट्रांसफार्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। राज्य आपात अभियान केंद्र के मुतबाकि, 22 जून से 14 अगस्त तक मानसून के दौरान प्रदेश को 7,171 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...