हालात

बिहार: सवालों के घेरे में दर्शन योजना, बस खराब होने पर घूमने आये स्कूली बच्चों को पूरी रात फुटपाथ पर सुलाया

बिहार दर्शन योजना के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों से हर दिन स्कूली बच्चे राजधानी घूमने और देखने आ रहे हैं। लेकिन आपात स्थिति में उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था तक नहीं है। चंपारण जिले से पटना घूमने आये सरकारी स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर के बाहर ही फुटपाथ पर सुलाने का मामला सामने आया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  पटना में दर्शन योजना के तहत घुमने आए स्कूल बच्चों को फुटपाथ पर सुलाया 

बिहार दर्शन योजना के तहत राज्य के कई हिस्सों से हर दिन स्कूली बच्चे राजधानी पटना में घूमने और देखने आ रहे हैं। इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ कि दर्शन योजना को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया। सूबे के चंपारण जिले से पटना घूमने आये सरकारी स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर के बाहर ही फुटपाथ पर सुलाने का मामला सामने आया है।

खबरों के मुताबिक, पूर्वी चंपारण कोटवा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मच्छरगावां के बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत पटना घुमाने लाया गया था। इस दौरान बच्चों को पटना के अन्य जगहों के अलावा चिड़ियाघर भी घुमाया गया। चिड़ियाघर घुमाने के बाद जब देर हो गई तो स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को चिड़ियाघर के बाहर ही रात भर सड़क के किनारे फुटपाथ पर ही सुला दिया गया। यह भी कहा जा रहा है कि बच्चों को वापस उनके घर इसलिए नहीं भेजा जा सका क्योंकि उनको लाने वाली बस खराब हो गई थी। जिस सड़क के किनारे बच्चों को सुलाया गया वो पटना का सबसे व्यस्ततम मार्ग है और आए दिन वहां सड़क हादसे होते रहते हैं।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस इलाके में ये बच्चे सड़क के किनारे रात गुजारने को मजबूर हो गए वो हाई प्रोफाइल इलाका है। लेकिन उन बच्चों पर न तो पटना के किसी सरकारी अधिकारी और न ही पेट्रोलिंग में लगी पुलिस टीम की नजर पड़ी। हैरानी की बात यह है कि लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर राजभवन और कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का आवास भी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी ने भी इन बच्चों को सड़क किनारे सोते हुए नहीं देखा।

बता दें कि मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को राज्य के ऐतिहासिक और नामचीन जगहों पर घुमाया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?