हालात

महाराष्ट्र में मंदिर, सिनेमा, स्कूल अभी बंद रहेंगे, कल से शुरु हो जाएगी मेट्रो और साप्ताहिक बाजार

महाराष्ट्र में त्योहारी सीजन में मंदिर, स्कूल और सिनेमाघर बंद रहेंगे, हालांकि मेट्रो सेवाएं शुरु हो जाएंगी। महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक-5 के दिशा निर्देश जारी करते हुए यह ऐलान किया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक-5 के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन मंदिरों और स्कूलों को खोले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि मेट्रो सेवाओं को 15 अक्टूबर से शुरु कर दिया जेगा। इसके अलावा सरकारी और निजी लाइब्रेरी भी नियमों के तहत खोले जा सकेंगे।

बुधवार को महाराष्ट्री की उद्धव सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी किए, जिसमें मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों, सिनेमा घरों और स्कूलों पर लगी पाबंदी में कोई ढील नहीं दी गई है। ध्यान रहे कि देश के कई राज्यों में 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने वाले हैं, लेकिन महाराष्ट्र में अभी इस पर पाबंदी रहेगी।

महाराष्ट्र में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के खुलने पर भी अभी पाबंदी है और नए दिशा निर्देशों में भी इसमें कोई ढील नहीं दी गई है। अलबत्ता शिक्षकों को 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल जाने की अनुमति दे दी गई है।

इसके अलावा राज्य में 15 अक्टूबर से मेट्रो सेवाएं शुरु करने का फैसला लिया गया है। इस सिलसिले में राज्य के शहरी विकास विभाग की तरफ से गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। वहीं स्थानीय साप्ताहिक बाजार खोलने की भी अनुमति दे दी गई है, जिसके बाद ये बाजार कल से खुल सकेंगे। लेकिन, कन्टेनमेंट जोन में यह पाबंदी जारी रहेगी और बाजार इस जोन के बाहर ही खोले जा सकेंगे। सरकार ने दुकानों के खोले जाने के समय तय कर दिए हैं और अब यह सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?