हालात

चेन्नई से श्रीलंका पहुंचे विमान में पहलगाम हमले के संदिग्ध की तलाश की गई, जांच के बाद परिचालन की मंजूरी दी गई

भारत में वांछित संदिग्ध के बारे में चेन्नई द्वारा अलर्ट किये जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर तलाशी ली गई, क्योंकि माना जा रहा था कि वह जहाज पर सवार है। विमान की गहन जांच की गई और बाद में उसे आगे के परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई।

चेन्नई से श्रीलंका पहुंचे विमान में पहलगाम हमले के संदिग्ध की तलाश की गई, जांच के बाद परिचालन की मंजूरी दी गई
चेन्नई से श्रीलंका पहुंचे विमान में पहलगाम हमले के संदिग्ध की तलाश की गई, जांच के बाद परिचालन की मंजूरी दी गई फोटोः सोशल मीडिया

श्रीलंकाई पुलिस ने शनिवार को चेन्नई से कोलंबो पहुंचे एक विमान की सघन तलाशी ली। पुलिस पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पहलगाम आतंकवादी हमले से जुड़ा एक संदिग्ध विमान में सवार हो सकता है। विमान की गहन जांच की गई और बाद में उसे आगे के परिचालन के लिए मंजूरी दी गई।

श्रीलंका की राष्ट्रीय विमानन कंपनी श्रीलंकन ​​एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उसका विमान चेन्नई से कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:59 बजे पहुंचा और आगमन पर उसकी व्यापक सुरक्षा जांच की गई। बयान में कहा गया, ‘‘भारत में वांछित एक संदिग्ध के बारे में चेन्नई क्षेत्र नियंत्रण केंद्र द्वारा अलर्ट किये जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर तलाशी ली गई, क्योंकि माना जा रहा था कि वह जहाज पर सवार है। विमान की गहन जांच की गई और बाद में उसे आगे के परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई।’’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारतीय अधिकारियों ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पांच आतंकवादियों की पहचान की है- जिनमें से तीन पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। इन सभी आतंकियों की जोर-शोर से तलाश जारी है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमले के 10 दिन बीत जाने के बाद आज एक बार फिर पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों और इसकी साजिश में संलिप्त लोगों को उनकी कल्पना से परे दंडित करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों ने न केवल निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म