हालात

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी को मिली मोहलत, SC ने 3 महीने का दिया समय,14 अगस्त तक सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को तीन महीने का समय और दे दिया है। 14 अगस्त तक सेबी के जांच पूरी कर कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अडानी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले की जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं और सेबी की ओर से रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को तीन महीने का समय और दे दिया है। 14 अगस्त तक सेबी के जांच पूरी कर कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

अडानी ग्रुप की जांच का मामला तब आया, जब इस साल की शुरुआत में अमेरिका की एक शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी किया। इस रिपोर्ट में अरबपति गौतम अडानी की अगुआई वाले ग्रुप पर टैक्स हैवन देशों का इस्तेमाल और शेयरों की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। यह मामला सुप्रीर्ट कोर्ट भी पहुंचा था, जिसके बाद कोर्ट ने 2 मार्च को सेबी को इस मामले की जांच करने और 2 महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। हालांकि सेबी ने अपनी नई याचिका में कोर्ट से जांच पूरी करने के लिए 6 महीने का समय मांगा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान का ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान

  • ,
  • मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में फिर वापस लिया, संगठन की कमान सौंपते हुए बनाया राष्ट्रीय संयोजक

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार ने लगातार 4 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और रुपया भी हुआ मजबूत