हालात

कर्नाटक: लोकसभा चुनाव के बीच BJP को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मलिकय्या गुत्तेदार कांग्रेस में शामिल

कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह जिला है, जिन्होंने 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में इस सीट से जीत हासिल की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मलिकय्या गुत्तेदार शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गये।

कलबुर्गी जिले के अफजलपुर से छह बार के विधायक मलिकय्या गुत्तेदार अपने भाई नितिन गुत्तेदार के भाजपा में शामिल होने से नाराज चल रहे थे।

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एम वाई पाटिल ने अफजलपुर सीट पर जीत दर्ज की थी, जिसमें मलिकय्या गुत्तेदार नितिन के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। नितिन गुत्तेदार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

मलिकय्या गुत्तेदार का पार्टी में स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने दावा किया कि कई भाजपा नेता राज्य में सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के इच्छुक हैं।

कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह जिला है, जिन्होंने 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में इस सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 के चुनावों में हार गए थे।

खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि इस बार के लोकसभा चुनाव में कलबुर्गी (गुलबर्गा) से चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • भारतीय संयुक्त परिवार की वापसी, आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते जेन-ज़ी भी लौट रहे हैं घर

  • ,
  • अखिलेश यादव ने छात्र जागरुकता अभियान का ऐलान किया, पीडीए को बताया प्रेम-दया-अपनापन का सूत्र

  • ,
  • खेल: दलीप ट्रॉफी पर ईस्ट जोन की पकड़ मजबूत और मंधाना ने टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच में मजबूत किया अपना स्थान

  • ,
  • संगीतकार की हत्या पर भड़की कांग्रेस: राहुल, प्रियंका, खड़गे ने शाह से पूछा, 'क्या सुरक्षित हैं पूर्वोत्तर के लोग?