हालात

वाराणसी में पुलिस चौकी द्वारा वसूली की सूची सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने कहा- कार्यवाही करेंगे

उत्तर प्रदेश पुलिस खुलेआम वसूली के काम में लगी हुई है। इस बारे में यूपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ही वसूली की सूची सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वाराणसी पुलिस ने इस पर कार्यवाही की बात कही है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक पुलिस चौकी द्वारा दुकानदारों से अवैध वसूली की सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। यह सूची प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इसमें वाराणसी के लंका थाने की चितईपुर चौकी द्वारा हर महीने अवैध वसूली की सूची है।

अमिताभ ठाकुर द्वारा शेयर की गई सूची में बीयर, देसी शराब और अंग्रेजी शराब की दुकानों के साथ ही भांग के ठेके और गैस रिफिलिंग गोदामों से हर महीने वसूली जाने वाली रकम का जिक्र है।

अमिताभ ठाकुर द्वारा शेयर की गई सूची पर वाराणसी पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस मामले को पुलिस अधीक्षक (अपराध) को कार्यवाही के लिए भेजा जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए