
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
शिकायतकर्ता सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने शिकायतकर्ता सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।
यह मामला ध्रुव राठी के 'BJP IT Cell Part II' नाम के वीडियो से जुड़ा है। शिकायतकर्ता विकास पांडे 'I Support Narendra Modi' नाम से एक पेज चलाते हैं। आरोप है कि ध्रुव राठी ने इस वीडियो में उनके खिलाफ झूठे और मानहानि करने वाले दावे किए थे।
इस मामले में कोर्ट पहले भी ध्रुव राठी को समन जारी कर चुकी है। इसके बाद दो बार जमानती वारंट भी जारी किए गए थे, लेकिन उनकी पेशी सुनिश्चित नहीं हो सकी। बताया गया कि वारंट तामील कराने और अदालत में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने में दिक्कतें आ रही थीं, जिसके बाद कोर्ट ने अब गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
सुनवाई के दौरान वकील समक्ष शर्मा ने अदालत को बताया था कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं। हालांकि, हाल ही में वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए थे।
ध्रुव राठी के खिलाफ पहली बार जुलाई 2019 में समन जारी किया गया था। इसके बाद मामले में जमानती वारंट जारी हुए और अब अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए