
दिल्ली के मंडावली इलाके में एक मंदिर का ग्रिल हटाने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया है। प्रशासन का कहना था कि ये ग्रिल अवैध है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंदिर प्रांगन से वो ग्रिल हटा दिया है। पुलिस ने विरोध कर रही महिलाओं पर सख्ती दिखाना शुरू किया तो महिलाएं लाठी और फावड़ा लेकर उनसे भिड़ गईं।
वहीं पुलिस का कहना है कि "(मंदिर की) ग्रिल शांतिपूर्वक हटा दी गई है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, और अब तक यातायात में कोई व्यवधान नहीं है।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए