
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कड़ाके की ठंड से स्थिति बेहाल रही। सुबह 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के साथ चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिन में ठंड बनी रहेगी और हालात और भी अधिक बिगड़ेंगे क्योंकि क्रिसमस पर और अधिक ठंड पड़ने की आशंका है।
Published: 24 Dec 2019, 12:59 PM IST
मौसम विभाग ने कहा, “अधिकतम तापमान के 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।” सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पड़ोस में स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी अत्यधिक ठंड की चपेट में है।
Published: 24 Dec 2019, 12:59 PM IST
इससे पहले सोमवार को भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई थी। मौसम विभाग ने कहा था, “आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। 25 दिसंबर के बाद और ठंड बढ़ेंगे।”
Published: 24 Dec 2019, 12:59 PM IST
मौसम विभाग ने कहा था, “अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।” इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बिहार, असम, पश्चिम बंगाल समेत उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 24 से 27 के बीच तापमानों में गिरावट होगी।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 24 Dec 2019, 12:59 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Dec 2019, 12:59 PM IST