हालात

उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में बुरा हाल, IMD का अलर्ट जारी

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी तेज गर्मी पड़ रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Published: undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं रविवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा, जिससे लगातार हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाकों में गर्म हवाएं (लू) चलने की भी खबर है, जिसके चलते प्रशासन ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Published: undefined

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 28 अप्रैल तक गर्मी का यह दौर जारी रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी तेज गर्मी पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक है। यहां 32 जिलों में गंभीर हीट अलर्ट जारी किया गया है, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Published: undefined

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, खासकर केरल और माहे में भी हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए आईएमडी ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही टोपी, छाता और चश्मे का उपयोग करने को कहा गया है।

Published: undefined

बाहर काम करने वालों को सिर और गर्दन पर गीला कपड़ा रखने की सलाह दी गई है। बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में छोड़ने से सख्त मना किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही स्थिति जारी रही तो गर्मी और खतरनाक हो सकती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined