हालात

मेट्रो स्टोशन पर लौटी रौनक! 12 सितंबर से सभी लाइनों पर दौड़ेगी मेट्रो, डीएमआरसी ने की लोगों से ये अपील

दिल्ली मेट्रो में ज्यादा भीड़ एक साथ न आये, इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने शुक्रवार को यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि वो पीक आवर्स को अवॉयड करें ताकि दिल्ली मेट्रो सभी यात्रिओं को इस कोरोना बीमारी से बचा कर एक बहतर सुविधा दे सके।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

12 सितंबर से दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर परिचालन शुरू हो जाएगा। मेट्रो शनिवार से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-21) पर भी दौड़ती नजर आएगी। इस लाइन के शुरू होने के साथ मेट्रो का परिचालन सुबह 6 बजे से लेकर रात 11 तक हो जाएगा। फिर यात्री मेट्रो में दिनभर सफर कर सकेंगे। जिसके चलते मेट्रो की तरफ से भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली मेट्रो में ज्यादा भीड़ एक साथ न आये, इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने शुक्रवार को यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि वो पीक आवर्स को अवॉयड करें ताकि दिल्ली मेट्रो सभी यात्रिओं को इस कोरोना बीमारी से बचा कर एक बहतर सुविधा दे सके।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा, 12 सितंबर से दिल्ली मेट्रो की सभी सर्विसेज चालू हो जाएंगी, नार्मल टाइमिंग से सब मेट्रो लाइंस पर सर्विसेज उपलब्ध रहेंगी। लेकिन मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि शोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के चलते जो हमारी मेट्रो की कैपेसिटी है, वो वो काफी कम हो गई है।

पहले हम 250 से 300 सवारियों को ले जाते थे, लेकिन अब ये संख्या घट कर 50 रह गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मेरा आपसे अनुरोध है कि आप अपनी यात्रा इस तरह से प्लान करें की अति व्यस्त समय (पीक आवर्स) को अवॉइड करें। ऐसा करने पर दिल्ली मेट्रो आपको अच्छी और बेहतर सुविधा प्रदान कर सकती है। ये ना समझे कि सब कुछ ठीक हो गया है। जो वर्क फ्रॉम होम कर सकते है वो उसे जारी रखें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!