हालात

फ्लाइट में फिर शर्मनाक हरकत! न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान में नशे में धुत एक यात्री ने दूसरे यात्री पर की पेशाब

आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। छात्र नशे की हालत में था। इस घटना के बाद पीड़ित सह-यात्री ने चालक दल से पूरे मामले की शिकायत की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया फोटो: सोशल मीडिया

फ्लाइट में एक बार फिर एक यात्री द्वारा दूसरे यात्री पर पेशाब करने की घटना सामने आई है। यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस में हुई है। बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने सह-यात्री पर पेशाब कर दिया। यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एए292 में हुई। फ्लाइट ने शुक्रवार को रात 9 बजकर 16 मिनट पर न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया।

Published: 05 Mar 2023, 11:59 AM IST

आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। छात्र नशे की हालत में था। इस घटना के बाद पीड़ित सह-यात्री ने चालक दल से पूरे मामले की शिकायत की। खबरों के मुताबिक, पीड़ित यात्री पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता था, क्योंकि आरोपी छात्र ने माफी मांग ली थी और शिकायत करने से आरोपी छात्र का करियर खतरे में पड़ सकता था।

Published: 05 Mar 2023, 11:59 AM IST

इस मामले में IGI एयरपोर्ट DCP का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस की दिल्ली-JFK की उड़ान में एक यात्री ने कथित तौर पर एक अन्य यात्री पर पेशाब कर दिया। एक यात्री द्वारा दूसरे पर पेशाब करने की शिकायत मिली है। आरोपी की पहचान आर्य वोहरा के नाम से हुई है। वह यूएस में एक छात्र है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Published: 05 Mar 2023, 11:59 AM IST

वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम घटना के क्रम को लेकर एयरलाइन कंपनी (अमेरिकन एयरलाइंस) के संपर्क में हैं। पीड़ित यात्री न तो अपना नाम सार्वजनिक करना चाहता है और न ही शिकायत दर्ज कराना चाहता है।

Published: 05 Mar 2023, 11:59 AM IST

बताया जा रहा है कि एअरलाइन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना आईजीआई हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को दी। एटीसी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को इसकी सूचना दी, जिसने विमान से उतरने के बाद आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।

Published: 05 Mar 2023, 11:59 AM IST

पिछले साल भी ऐसी ही घटना हुई थी

इससे पहले 26 नवंबर 2022 को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के यात्री ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था।

यह घटना मीडिया में करीब एक महीने बाद सामने आई थी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया थी। उसे करीब 1 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस घटना की 12 घंटे के भीतर सूचना न देने के लिए एअर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।

Published: 05 Mar 2023, 11:59 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Mar 2023, 11:59 AM IST

  • मायावती की पार्टी पर बरसे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- बीएसपी ने पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ लोगों को चोटें आईं, मचा हड़कंप

  • ,
  • लोकसभा चुनावः BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने किया नामांकन

  • ,
  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर कल मतदान, कई केंद्रीय मंत्रियों की 'अग्निपरीक्षा'

  • ,
  • दुनियाः सुनीता विलियम्स कल तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरेंगी उड़ान और यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों से बिजली गुल