हालात

शरद पवार बोले- सांप्रदायिक तत्व कोरेगांव भीमा के बलिदान के इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं

शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित कोरेगांव भीमा का यहां के लोगों द्वारा बलिदान का इतिहास रहा है लेकिन कुछ सांप्रदायिक तत्व इसके इतिहास को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं।

फाइल फोटोः शरद पवार
फाइल फोटोः शरद पवार 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित कोरेगांव भीमा का यहां के लोगों द्वारा बलिदान का इतिहास रहा है लेकिन कुछ सांप्रदायिक तत्व इसके इतिहास को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुणे में 31 दिसंबर, 2017 को एल्गार परिषद सम्मेलन आयोजित होने के एक दिन बाद हिंसा भड़क उठी थी। यह सम्मेलन 1818 के कोरेगांव भीमा युद्ध की याद में आयोजित किया गया था जिसमें दलितों की एक ब्रिटिश सेना ने पेशवाओं को हराया था।

Published: undefined

महाराष्ट्र सरकार ने हिंसा मामले को लेकर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जे. एन. पटेल की अध्यक्षता में जांच के लिए फरवरी 2018 में कोरेगांव भीमा जांच आयोग गठित किया था। सोमवार को एक समारोह में पवार ने कहा कि हिंसा ने राज्य और देश में अशांति पैदा कर दी। आयोग के समक्ष कुछ गवाहों की पैरवी कर रहे वकील राहुल मखरे समारोह के दौरान राकांपा (शरदचंद्र पवार) में शामिल हुए। पवार ने दावा किया, ‘‘एक दिन मुझे आयोग के समक्ष पेश होने का समन मिला। पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने मुझ पर कुछ निश्चित चीजें बोलने के लिए दबाव डाला। कोरेगांव भीमा में लोगों के बलिदान का इतिहास रहा है। लेकिन कुछ सांप्रदायिक तत्व इसके इतिहास को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं।’’ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ युवाओं ने पहल की और सच्चाई समाज के सामने लेकर आए। मखरे उनमें से एक हैं।’’

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर