हालात

शिवसेना का पीएम मोदी के विरोध का खुला ऐलान, एयरपोर्ट के भूमि पूजन में दिखाएगी काले झंडे 

महाराष्ट्र में शिवसेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करेगी औरउन्हें काले झंडे दिखाएगी। पिछले काफी दिनों से बीजेपी को आंखे दिखा रही शिवसेनाने अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नवी मुंबई एयरपोर्ट के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे

पंजाब नेशनल बैंक के महाघोटाले के बहाने शिवसेना ने पहले बीजेपी पर सीधा हमला करते हुए कटाक्षा किया कि अच्छा हो अगर नीरव मोदी को सीधे रिजर्व बैंक का गवर्नर बना दिया जाए। सामना में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने यहां तक कहा कि नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी बीजेपी के लिए चुनावों में पैसा जुटाने का काम करते थे। अब शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुला विरोध करने का ऐलान कर दिया है।

एक अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक शिवसेना रविवार को होने वाले पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे पर उन्हें काले झंडे दिखाएगी। शिवसेना ने शनिवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि 18 फरवरी को पीएम मोदी जब महाराष्ट्र आएंगे तो कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 16 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। इस कार्यक्रम में शिवसेना के रायगड़ से सांसद श्रीरंग बारने को नहीं बुलाया गया है। इसी से शिवसेना बेहद नाराज है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम के कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान किया है।

एक अखबार से बात करते हुए शिवसेना के थाणे और उत्तरी रायगड़ जिले के संपर्क प्रमुख संजय मोरे ने कहा कि, “हम लंबे समय से यहां बनने वाले हवाई अड्डे के लिए कोशिशें करते रहे हैं, लेकिन अब जबकि इसके लिए भूमि पूजन समारोह हो रहा है, और उसमें पार्टी नेताओं को ही बाहर रखा गया है, इसलिए हमने इस कार्यक्रम का विरोध करने का फैसला किया है।”

शिवसेना के इस विरोध ऐलान के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Feb 2018, 7:29 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो