
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है। महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना ने आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का फैसला लेते हुए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
Published: undefined
शिवसेना की प्रांतीय कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है और बहन-बेटियां कोई भी सुरक्षित नहीं हैं।
Published: undefined
बैठक में प्रदेश शिवसेना प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार ब्राह्मणों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था ही हालत भी खराब है। बेरोजगारी और महंगाई से जनता बुरी तरह त्रस्त है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined