हालात

मध्य प्रदेश में मूकदर्शक बनी शिवराज सरकार, 4 दिनों से पानी के लिए किसानों का आमरण अनशन 

मध्य प्रदेश के श्योपुरकलां जिले के विजयपुर क्षेत्र में गहराए जल संकट और सिंचाई परियोजना की मंजूरी की मांग को लेकर 16 किसान आमरण अनश्न पर बैठे हुए है।

फोटों: सोशल मीडिया 
फोटों: सोशल मीडिया  शिवराज सरकार में पानी के लिए किसानों का धरना प्रदर्शन 

मध्य प्रदेश के श्योपुरकलां जिले के विजयपुर क्षेत्र में गहराए जल संकट और सिंचाई परियोजना की मंजूरी की मांग को लेकर 16 किसान 5 मार्च से आमरण अनश्न पर बैठे हुए है। न तो सरकार उनकी सुन रही है और न ही स्थानीय प्रशासन।

8 मार्च को इस मामले पर विधानसभा में विधायक रामनिवास रावत ने ध्यानाकर्षण के जरिए उठाया। इस पर जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में बढ़ी सिंचाई क्षमता का हवाला दिया।

रामनिवास रावत ने ध्यानाकर्षण के जरिए बताया कि विजयपुर क्षेत्र में खेती पूरी तरह वर्षा आधारित है। बीते 4-5 वर्षो में हुईकम बारिश की वजह से यहां के जलस्त्रोत सूख चुके हैं और जलस्तर 600 फुट तक नीचे चला गया है। यहां की समस्या के निदान के लिए चेटीखेड़ा बांध की स्वीकृति की लगातार मांग की जा रही है। इस परियोजना के लिए अनुदान मांगों के समय जल संसाधन मंत्री द्वारा बजट की स्वीकृति दी गई। उसके बाद भी प्रशासकीय स्वीकृति लंबित है।

उन्होंने ने बताया कि यहां के किसान लगातार परियोजना के लिए आंदोलनरत हैं। पहले भूख हड़ताल की और अब 5 मार्च से 16 किसान आमरण-अनशन पर बैठे हुए हैं। जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने जवाब में कहा कि राज्य में सिंचाई क्षमता बढ़कर 42 लाख हेक्टेयर हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Mar 2018, 10:55 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा