हालात

एयर इंडिया की खस्ताहाल सर्विस पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा- अंदर धंसी और टूटी सीट पर करना पड़ा सफर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एयर इंडिया की फ्लाइट में अनुभव बहुत बुरा रहा। जिसको लेकर एयर इंडिया एयरलाइन पर ही भड़क गए। दरअसल शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली आने वाले थे। इस दौरान उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुक करवाया था। जब अपने वह सीट पर जाकर बैठे, तब उनकी सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस सीट पर बैठना काफी तकलीफदायक था।

Published: 22 Feb 2025, 1:14 PM IST

उन्होंने एक्स पर लिखा, “जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं। सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।”

Published: 22 Feb 2025, 1:14 PM IST

उन्होंने आगे कहा कि मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।

Published: 22 Feb 2025, 1:14 PM IST

अब इस मामले पर एयर इंडिया की सफाई भी आ गई है। प्रिय महोदय, आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया निश्चिंत रहें कि हम इस मामले को ध्यान से देख रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। हम आपसे बात करने का अवसर पाकर प्रसन्न होंगे, कृपया हमसे संपर्क करने के लिए सुविधाजनक समय पर हमें DM करें।

Published: 22 Feb 2025, 1:14 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Feb 2025, 1:14 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

  • ,
  • FIFA WC 2026: 'बिल्ड-अप प्ले बहुत धीमा था', विश्व कप से बाहर होने के बाद जर्मनी में गहरी निराशा