हालात

तो महाराष्ट्र में नहीं बनेगी बीजेपी की सरकार? शिवसेना के इस बयान से शाह खेमे में मची खलबली!

हरियाणा में जेजेपी के समर्थन से बीजेपी की सरकार बनी है। बीजेपी के पास बहुमत नहीं था। जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला जेल में हैं। इसी बात का जिक्र संजय राउत ने अपने बयान में किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में अब तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे को आए हुए पांच दिन बीत चुके हैं। खबरों के मुताबिक, शिवसेना सीएम पद और सरकार में आधा हिस्सेदारी पर अड़ी हुई है। शिवसेना की ओर से एक बार फिर बड़ा बयान आया है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है, जिसके पिता जेल में हों। राउत ने कहा कि हमारे पास विकल्प है।

गौरतलब है कि हरियाणा में जेजेपी के समर्थन से बीजेपी की सरकार बनी है। बीजेपी के पास बहुमत नहीं था। जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला जेल में हैं। इसी बात का जिक्र संजय राउत ने अपने बयान में किया है। जेजेपी द्वारा बीजेपी को समर्थन देने पर यह कहा जा रहा था कि दुष्यंत के पिता जेल में हैं और उनकी इसी मजबूरी ने बीजेपी को समर्थन देने पर मजबूर किया है।

इससे पहले सोमवार को भी शिवसेना नेता संजय राउत ने बयान दिया था। उन्होंने एनसीपी के समर्थन की खबरों पर कहा था कि इस पर विचार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीति में सब कुछ संभव है। राउत ने कहा कि हम सभी राम में विश्वास रखते हैं तो राम की तरह प्राण जाए पर वचन ना जाए की नीति अपनानी चाहिए। नतीजे आने के बाद ही शिवसेना ने साफ कर दिया था कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से जो उसकी डील हुई थी, उन्हीं शर्तों पर सरकार का गठन होगा।

खबरों के मुताबिक, 50-50 फॉर्मूले पर बीजेपी और शिवसेना राजी हुई थीं। इसका मतलब यह कि चुनाव के नतीजों के बाद अगर सरकार बनती है तो उसमें शिवसेना की 50-50 की हिस्सेदारी होगी। यानी कैबिनेट में शिवसेना के 50 प्रतिशत मंत्री होंगे। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सीएम पद पर ढाई-ढाई साल के लिए सहमति बनी थी। यही वजह कि शिवसेना आज अड़ी हुई है और बीजेपी को उन वादों की याद दिला रही जिसका वचन उसने दिया था। वहीं कहा जा रहा है कि बीजेपी, शिवसेना से किए गए अपने वादे से मुकर गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Oct 2019, 11:13 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका