हालात

राजस्थान बीजेपी को झटका, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा, एक्स पर लिखा- प्राण जाई पर...

हाल ही में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कहा था कि किरोड़ी लाल मीणा पीछे नहीं हटेंगे, इस्तीफा जरूर देंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS  

राजस्थान के कृषि मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर के बीच उन्होंने गुरुवार (4 जुलाई) को एक्स पोस्ट पर रामचरितमानस की बहु प्रचिलित चौपाई को कोट किया।

डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान के दौरान ही ऐलान कर दिया था कि अगर वो पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी सही प्रकार से नहीं निभा पाए तो इस्तीफा दे देंगे।

हाल ही में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कहा था कि किरोड़ी लाल मीणा पीछे नहीं हटेंगे, इस्तीफा जरूर देंगे। जानकारी के मुताबिक, मीणा ने शीर्ष नेतृत्व को पहले ही खत लिखकर त्यागपत्र की इच्छा जताई थी। जिस पर आखिरकार मुहर लगी और उन्होंने पब्लिक फोरम से इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर से विधायक हैं। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान ऐलान किया था कि अगर बीजेपी प्रत्याशी दौसा सीट हारा तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे। फिर उन्होंने ये भी कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें 7 सीटों की जिम्मेदारी दी है। इन सीटों पर पार्टी हारी तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी दौसा सीट हार गई। इतना ही नहीं पार्टी को पूर्वी राजस्थान की दौसा, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर और भरतपुर सीट पर भी शिकस्त मिली। एक्स पर लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम बाद (4 जून) मीणा ने जो पोस्ट किया था वही इस्तीफे की घोषणा के बाद दोहराया। उन्होंने रामचरितमानस की सुप्रसिद्ध चौपाई-रघुकुल रीत सदा चली आई , प्राण जाई पर वचन न जाई- लिख कर जता दिया कि वो अपने फैसले पर अडिग हैं।

दरअसल, राजस्थान में जल्द ही 5 विधानसभा सीटों झुंझुनूं, खींवसर, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी पर उपचुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कुछ दिन पहले ही डॉ मीणा को दौसा सीट का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। --आईएएनएस केआर/एसकेपी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो