हालात

यूपी के एटा में हैरान करने वाली घटना, दुल्हन ने एक को पहनाई वरमाला, दूसरे संग हुई विदा, पुलिस भी परेशान

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक दुल्हन को ब्याहने दो-दो दूल्हे मंडप पर पहुंच गए। दुल्हन ने एक को वरमाला पहनाई, तो दूसरे संग विदा हुई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक दुल्हन को ब्याहने दो-दो दूल्हे मंडप पर पहुंच गए। दुल्हन ने एक को वरमाला पहनाई, तो दूसरे संग विदा हुई। यह घटना एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिरों गांव की है।

शादी के बाद दूसरे दूल्हे के साथ विदा होते ही पहले दूल्हे और उसके परिवारवालों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस को बीच में आना पड़ा।

पुलिस अधिकारी अब लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने दूसरे दूल्हे के परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह अभी भी जांच के दायरे में है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में CM के PC में हंगामा, महिला पत्रकार बोलीं- सवाल ले लीजिए मुख्यमंत्री जी, उठकर चल दिए योगी

  • ,
  • बिहार में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से पर, जलस्तर में कमी से कटाव का खतरा

  • ,
  • उत्तराखंड में बीजेपी को झटका, गढ़वाल विश्वविद्यालय चुनावों एनएसयूआई की शानदार जीत, विद्यार्थी परिषद का किला ढहा

  • ,
  • फ्रीबी कल्चर पर शिवसेना (यूबीटी) ने की ट्रंप और मोदी की राजनीति की तुलना, बोले- यह लोकतंत्र के लिए खतरा

  • ,
  • 'यूपी में अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण', गोंडा हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी का योगी सरकार पर हमला