हालात

क्या बच्चों पर हुई बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए?... राहुल गांधी ने मोदी के मंत्री के बयान पर साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं खुद उन घायल बच्चों से मिला हूं और हजारों वीडियो देश ने देखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का "मूल मंत्र ही असत्य और हिंसा" है। पहले बच्चों पर लाठी चलाओ और फिर कह दो कि कुछ हुआ ही नहीं।

क्या बच्चों पर हुई बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए?... राहुल गांधी ने मोदी के मंत्री के बयान पर साधा निशाना (फोटोः विपिन)
क्या बच्चों पर हुई बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए?... राहुल गांधी ने मोदी के मंत्री के बयान पर साधा निशाना (फोटोः विपिन) फोटोः विपिन

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर मोदी सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू के बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि कि संसद से महज आधा किलोमीटर दूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन और कील लगी लाठियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक बच्चे की आंख चली गई और एक बच्ची का कान कट गया। इस बर्बरती की तारीफ करनी चाहिए?

इस बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए?

राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पर किरेन रिजिजू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मोदी सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस की तारीफ करनी चाहिए। संसद से आधा किलोमीटर दूर, शांतिपूर्ण छात्रों पर पैलेट गन चली, कील लगी लाठियां चलीं, एक बच्चे की आंख चली गई, एक बच्ची का कान कट गया। इस बर्बरता की तारीफ करनी चाहिए?"

सरकार का मूल मंत्र ही असत्य और हिंसा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं खुद उन घायल बच्चों से मिला हूं और हजारों वीडियो देश ने देखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का "मूल मंत्र ही असत्य और हिंसा" है। पहले बच्चों पर लाठी चलाओ और फिर कह दो कि कुछ हुआ ही नहीं।

इसे भी पढ़ेंः 'धर्मेंद्र प्रधान की वजह से हजारों लोग सड़क पर', पैलेट गन से घायल युवक को लेकर राहुल ने की PC, टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए

पूरे सत्र 'लापता' अमित शाह विपक्ष से भागते रहे

राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा, "पूरे सत्र 'लापता' अमित शाह विपक्ष से भागते रहे। और प्रधानमंत्री ने आज तक छात्रों से माफी नहीं मांगी।" उन्होंने आगे कहा कि देश के लिए सबसे बड़ा खतरा ऐसे लोग हैं, "जिन्हें न अपनी गलती दिखती है और दिखने पर मानते नहीं।" राहुल गांधी ने सरकार से देश के बच्चों से झूठ नहीं बोलने की अपील करते हुए कहा कि उनके पास "आंखें हैं और याददाश्त भी।"

इसे भी पढ़ेंः प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

रिजिजू का दावा- पुलिस ने एक भी लाठी नहीं चलाई

बता दें कि इससे पहले, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सारी खबरों को खारिज करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान एक भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा और किसी की हड्डी तक नहीं टूटी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रदर्शनकारी गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं है। रिजिजू ने दावा किया कि दिल्ली प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान एक भी लाठी का इस्तेमाल नहीं किया और प्रदर्शनकारियों को केवल उस समय रोका गया, जब वे जबरन संसद की ओर बढ़ने लगे। रिजिजू ने कहा कि प्रदर्शन में कोई मौत नहीं हुई और इतने बड़े आंदोलन को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन की तारीफ की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने रिजिजू के इसी बयान पर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ेंः CJP के संसद मार्च में पैलेट गन से चले थे 7 राउंड! CRPF जांच में बड़ा खुलासा, तीन लोग हुए थे घायल