हालात

मानव तस्करी मामले में मशहूर गायक दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, मिली जमानत

पंजबा की एक कोर्ट ने गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। दलेर मेहंदी और उनके भाई को कोर्ट ने अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का दोषी पाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया गायक दलेर मेहंदी

पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह को भी दोषी करार दिया है। कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि सजा के कुछ देर बाद ही दलेर मेहंदी को कोर्ट से जमानत भी मिल गई।

दलेर मेहंदी और उनके भाई को कोर्ट ने अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का दोषी पाया है।

पूरा मामला क्या है?

आरोप है कि दलेर मेहंदी और उनके भाई अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजते थे। 2003 में एक व्यक्ति ने दोनों भाइयों पर मानव तस्करी का मामला दर्ज करवाया था। अरोपों के मुताबिक, दलेर मेहंदी और उनके भाई के 1998 और 1999 के दौरान विदेशों में कई शो आयोजित हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान दलेर मेहंद और उनके भाई ने कुछ लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश गए और शोक के बाद उन्हें वहीं छोड़ आए। आरोप यह भी है कि इसके बदले दोनों भाइयों ने लोगों से लाखों रुपये भी लिए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले