हालात

दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें कहां कब प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

दिल्ली में घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया अब 8 अगस्त तक जारी रहेगी, जो पहले 29 जुलाई तक के लिए निर्धारित थी। वहीं मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को किया जाएगा।

दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें कहां कब प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें कहां कब प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची फोटोः PTI

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राजधानी दिल्ली समेत पंजाब कर्नाटक और तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया। नए शेड्यूल के तहत अंतिम मतदाता सूची पंजाब और तेलंगाना में 12 अक्टूबर और दिल्ली तथा कर्नाटक में 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

दिल्ली में अब 8 अगस्त तक सत्यापन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को किया जाएगा। इसी तरह, घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया अब 8 अगस्त तक जारी रहेगी, जो पहले 29 जुलाई तक के लिए निर्धारित थी। राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम मतदाता सूची अब 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

पंजाब में सत्यापन अब 3 अगस्त तक

पंजाब में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले सत्यापन का कार्य अब 3 अगस्त तक जारी रहेगा। पहले यह अभियान 24 जुलाई तक पूरा होना था। राज्य में मतदाता सूची का मसौदा अब 31 जुलाई के बजाय 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, अंतिम मतदाता सूची पहले निर्धारित 10 अक्टूबर के स्थान पर अब 12 अक्टूबर को जारी होगी।इसी तरह तेलंगाना में प्रारूप मतदाता सूची 10 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को जारी होगी।

इसे भी पढ़ेंः 'मोदी सरकार के कुशासन के कारण देश के सामने खड़ी हैं कई चुनौतियां, SIR वोट चोरी का हथियार', इंडिया गठबंधन की बैठक में खड़गे

कर्नाटक में 8 अगस्त तक सत्यापन

कर्नाटक में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य 29 जुलाई के बजाय अब आठ अगस्त तक चलेगा। राज्य में मसौदा मतदाता सूची पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। इस दक्षिणी राज्य में अंतिम मतदाता सूची पहले सात अक्टूबर को प्रकाशित होनी थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब इसे 19 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः 'SIR प्रक्रिया ‘निष्पक्ष नहीं’, पूरा ध्यान मतदाताओं के नाम सूची से ‘बाहर’ करने पर केंद्रित', पूर्व CEC कुरैशी ने उठाए सवाल

14 मई को शुरू हुई थी एसआईआर प्रक्रिया

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए भी एसआईआर की समयसीमा बढ़ा दी थी। दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में 14 मई को एसआईआर की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। यह एसआईआर के तीसरे चरण का हिस्सा है।तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और हरियाणा में SIR की समयसीमा बढ़ाई, 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का हाहाकार: 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर