
बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव में छह लड़कियों ने जहर खा लिया, जिसमें तीन लड़कियों की मौत हो गई। बाकि तीन जिंदगी के लिए अस्पताल में संघर्ष कर रही हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। पुलिस के मुताबिक एक युवती का एकतरफा प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब उसकी शादी का प्रस्ताव उस लड़के ने ठुकरा दिया जिससे वह प्यार करती थी, तो उसने यह घाटक कदम उठाया। अन्य लड़कियों ने भी उसे फॉलो किया।
घटना औरंगाबाद के कसमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गया के मगध मेडिकल कॉलेज में तीन लड़कियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, लड़कियों में से एक अपने भाई के साले से प्यार से करती थी।
शुक्रवार को वह लड़की अपनी पांच दोस्तों के साथ लड़के के पास गई और उससे शादी का प्रस्ताव रखा। लड़के ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया जिसके बाद वे घर लौट गईं। लेकिन उदास लड़की ने शाम को एक जहरीला पदार्थ खा लिया। पांच अन्य लड़कियां, उसे फॉलो कर रही थी, उन्होंने भी उसका सेवन किया।"
उन्हें तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से तीन ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य को गया के बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद से गांव में स्थिति तनावपूर्ण है, जहां किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए क्षेत्र के अंचल अधिकारी और एसएचओ डेरा डाले हुए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined