
कोरोना वायरस संक्रमण और जटिल स्वास्थ्य संंबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती महान गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर की हालत में मामूली सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं।
Published: undefined
अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लता दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है और वह डॉ प्रतीत समदानी की अध्यक्षता में डॉक्टरों की एक टीम के इलाज के तहत आईसीयू में हैं। बयान में आगे कहा गया है कि "रोजाना अपडेट देना संभव नहीं है क्योंकि यह परिवार की निजता में सीधा दखल है। हम आप में से प्रत्येक से इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील होने का अनुरोध करते हैं।"
Published: undefined
'इंडियाज नाइटिंगल' के नाम से मशहूर 92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोविड-19 और संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दक्षिण मुंबई में उनके घर के पास स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 11 जनवरी को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined