हालात

उत्तराखंड में फिर हुई बर्फबारी, जानिए किन इलाकों में बिछी बर्फ की चादर

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। हांलांकि देहरादून और अन्य मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को फिर से बर्फबारी हुई । एक सप्ताह से भी कम समय में प्रदेश में दूसरी बार हिमपात हुआ है।

चमोली जिले में बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ और आसपास की चोटियों पर सोमवार रात से ही रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है । उत्तरकाशी जिले में भी बंदरपुंछ और अन्य पर्वतों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

Published: undefined

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। हांलांकि देहरादून और अन्य मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहा।

एक सप्ताह के अंदर उत्तराखंड में दूसरी बार हिमपात हुआ है। इससे पूर्व लंबे इंतजार के बाद 23 जनवरी को प्रदेश के उंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई जिससे इन इलाकों में बर्फ की एक मोटी चादर बिछ गयी थी।

उत्तराखंड में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट भी जारी किया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined