हालात

किसानों के सर्मथन में अन्ना हजारे की मोदी सरकार को चेतावनी, पत्र लिखकर बोले- निकालें हल वरना करूंगा अनशन

किसानों के आंदोलन के समर्थन में अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी आ गए हैं। अन्ना हजारे ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों के मामले को ना सुलझाने पर अनशन की चेतावनी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

किसानों के आंदोलन के समर्थन में अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी आ गए हैं। अन्ना हजारे ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। इसमें एम एस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने सहित उनकी मांगों को पूरा करने में केंद्र की विफलता के खिलाफ फिर से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

अपनी चिट्ठी में अन्ना हजारे ने कहा है कि उनकी मांगों पर तत्कालीन कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने रालेगणसिद्धी में आकर लिखित आश्वासन दिया था। अभी तक इसका पालन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “इसलिए 5 फरवरी 2019 का रुका हुआ अनशन फिर से शुरू करने की सोच शुरू हो गई है। जल्द ही अनशन कहां करना है, कब करना है, तिथि सब तय होने के बाद लिखकर आपको अवगत करूंगा।”

आपको बता दें, इससे पहले 8 दिसंबर को केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में अन्ना हजारे एक दिन के अनशन पर थे। उन्होंने ये भी चेतावनी दी थी कि अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह 'जन आंदोलन' करेंगे। अन्ना हजारे ने कहा था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार को 'लोकपाल आंदोलन' के दौरान हिला दिया गया था। उन्होंने कहा था, “मैं इन किसानों के विरोध को भी उसी तर्ज पर देख रहा हूं। किसानों द्वारा किए गए भारत बंद के दिन मैंने रालेगण-सिद्धि में अपने गांव में एक दिन का उपवास किया था और किसानों की मांगों पर मेरा पूरा समर्थन है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल

  • ,
  • CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का किया ऐलान, रखीं हैं ये 3 मांगें, कहा- अगर...

  • ,
  • 'तथ्य हैं, सबूत हैं', निर्वाचन आयोग विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं- BJP का कांग्रेस पर हमला ‘पुरानी और कमजोर कहानी’

  • ,
  • 'सम्राट ने जमुई पीड़िता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन', तेजस्वी बोले- इस जुर्म के लिए CM को मिले कड़ी सजा