हालात

बिहार : 82 बच्चों की मौत मामले में हर्ष वर्धन और मंगल पांडेय के खिलाफ केस दर्ज, 24 जून को सुनवाई

मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ केस दायर किया गया है। याचिका में कहा गया कि हर्ष वर्धन और मंगल पांडेय, एईएस प्रकोप को नियंत्रित करने की अपने ड्यूटी को पूरा करने में विफल रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ एक मामला दायर किया गया। इन पर एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएल) से बीते पखवाड़े में लापरवाही बरतने की वजह से 82 बच्चों की मौत का आरोप लगाया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में सोमवार को मामला दायर किया। याचिका में कहा गया कि हर्ष वर्धन और मंगल पांडेय, एईएस प्रकोप को नियंत्रित करने की अपने ड्यूटी को पूरा करने में विफल रहे हैं। एईएस से बच्चों की सालों से मौत के बावजूद इन दोनों ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिए कुछ नहीं किया।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 24 जून की तारीख तय कर दी। हाशमी ने कहा कि उन्होंने भारतीय दंड सहिता (आईपीसी) की धारा 323, 308 और 504 के तहत आरोपी हर्ष वर्धन और मंगल पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा, "लापरवाही व बुनियादी ढांचे की कमी की वजह से उचित इलाज नहीं मिलने से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हुई है।"

बता दें कि हर्ष वर्धन, उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने मुजफ्फरपुर में सरकारी श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का रविवार को दौरा किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Jun 2019, 7:30 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब