हालात

IT की छापेमारी के बाद सोनू सूद का पहला बयान आया सामने, ट्वीट कर कहा- 4 दिन से कुछ मेहमानों को अटेंड कर रहा था

आयकर विभाग ने सोनू सूद पर इनकम टैक्स की चोरी करने का आरोप लगाया है। बीते बुधवार को आयकर विभाग ने सोनू के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। इस बीच अब सोनू सूद का पहला ट्वीट सामने आया है।

फोटोः gettyimages
फोटोः gettyimages 

लॉकडाउन में लोगों के लिए मसीहा बनकर आए सोनू सूद इन दिनों परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं। आयकर विभाग ने सोनू सूद पर इनकम टैक्स की चोरी करने का आरोप लगाया है। बीते बुधवार को आयकर विभाग ने सोनू के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। इन सबके बीच छापेमारी के बाद पहली बार सोनू सूद का बयान सामने आया है। अब सोनू ने पोस्ट शेयर करके साफ कर दिया है कि उनके साथ लोगों की दुआएं हैं।

सोनू सूद ने एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है’। सोनू सूद ने लिखा कि आपको हमेशा अपना पक्ष रखने की जरूरत नहीं होती है, समय खुद ऐसा करता है। मेरी खुशनसीबी है कि मैं अपनी पूरी ताकत और दिल से देश के लोगों की सेवा कर सका हूं। मेरे फाउंडेशन में मौजूद एक-एक रुपये ने जिंदगी बचाने और जरूरतमंदों के लिए काम किया।

एक्टर ने आगे लिखा है कि इसके साथ ही कई मौकों पर मैंने एड देने वाले ब्रैंड्स को मेरी फीस डोनेट करने को भी कहा है ताकि कभी पैसे की कमी न पड़े। मैं कुछ मेहमाहों की आवभगत करने में व्यस्त था और इसलिए पिछले 4 दिनों से आपकी सेवा के लिए उपलब्ध नहीं था। अब मैं एक बार फिर पूरी विनम्रता के साथ आपकी सेवा में जिंदगीभर के लिए वापस आ गया हूं, कर भला, हो भला, अंत भले का भला। मेरा सफर जारी रहेगा जय हिंद।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मणिपुरी संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की स्मृति सभा में शामिल होंगे राहुल गांधी, परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय अरेस्ट, शालबनी मामले में हुई गिरफ्तारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांग चुकी है मध्यप्रदेश सरकार...', लगातार हो रही मौतों को लेकर मोहन यादव पर भड़के खड़गे

  • ,
  • मध्यप्रदेश में अब नहीं है लोगों की जान की कीमत, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांग चुकी है मोहन यादव सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे

  • ,
  • जसप्रीत बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान