हालात

सौरव गांगुली की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब म‍िलेगी 'Z' कैटेगरी की स‍िक्‍योर‍िटी

सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा 'Y' से बढ़ाकर 'Z' कैटेगरी में कर दी है।

सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है (फोटो: Getty Images)
सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है (फोटो: Getty Images) 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा 'Y' से बढ़ाकर 'Z' कैटेगरी में कर दी है। खबरों की मानें तो सौरव गांगुली की तरफ से सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ाने की कोई मांग नहीं की गई थी। बंगाल सरकार ने स्‍वयं संज्ञान लेते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

खबरों के मुताबिक, सौरव गांगुली के कोलकाता के बेहला इलाके में स्थित घर का ठाकुरपुकुर थाने की स्पेशल ब्रांच के अधिकारी मुआयना करके आए हैं। अब से सौरव के घर पर हर समय दो विशेष सुरक्षा अधिकारी तैनात रहेंगे। उनके घर पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सौरव के साथ हर समय अब एक एस्कॉर्ट कार चलेगी। 

बता दें कि सौरव गांगुली इस वक्‍त आईपीएल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के साथ जुड़े हुए हैं। वो दिल्‍ली की टीम में डायरेक्‍टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि उनकी टीम पहले ही आईपीएल 2023 के प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ममता को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या

  • ,
  • बिहार: बाढ़ग्रस्त शेखपुरा में लोगों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश, किया हंगामा

  • ,
  • 'यदि निर्वाचन आयोग दबाव में फैसले लेता है तो लोकतंत्र खतरे में है', TMC मामले को लेकर संजय राउत का आरोप

  • ,
  • TMC के दोनों गुटों को मिले नए नाम और सिंबल, ममता के खाते में 'फुटबॉल खिलाड़ी' तो ऋतब्रत को 'लिफाफा'

  • ,
  • 'बाढ़ में क्यों नहीं दिखाई दे रहा चुनावों वाला हैलीकॉप्टर', पप्पू यादव ने पूछा- नेपाल याद आता है, फिर बिहार को क्यों मारी जा रही लात