हालात

केरल में मॉनसून की दस्तक, मौसम विभाग ने 9 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है। यह ठीक उसी दिन पहुंचा है जिस दिन तटीय राज्य से इसके टकराने की भविष्यवाणी की गई थी। केरल में भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है। यह ठीक उसी दिन पहुंचा है जिस दिन तटीय राज्य से इसके टकराने की भविष्यवाणी की गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह कहा। इस सप्ताह की शुरुआत में मौसम ब्यूरो ने कहा था कि मानसूनी बारिश 1 जून के आसपास भारत में होने की संभावना है। इससे पहले इसने 5 जून को पहुंचेन की बात कही थी, लेकिन बाद में बयान में बदलाव कर दिया। 2019 में, मानसून ने 8 जून को केरल में दस्तक दी थी।

केरल में भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

केरल के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में दिन का तापमान 25 डिग्री तक चला गया है। केरल के दक्षिण तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

आईएमडी ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज, 1 जून 2020 को केरल में पहुंच गया है।" अरब सागर के ऊपर चक्रवात 'निसर्ग' के बनने से केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने 15 अप्रैल को अपने पूर्वानुमान में कहा था कि इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य रूप से लंबी अवधि के औसत के 100 प्रतिशत सामान्य होने की संभावना है। इसमें 5 प्रतिशत इधर-उधर हो सकता है। अईएमडी दोपहर बाद मानसून के संबंध में दूसरे चरण का पूर्वानुमान जारी करेगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Jun 2020, 2:54 PM IST

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला