हालात

श्रीलंकाई नौसेना की हिरासत में 23 भारतीय मछुआरे, पांच नावों को भी किया जब्त, इस साल 200 से ज्याया मछुआरों को किया गिरफ्तार

उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में करैनगर के तट पर नौसेना और श्रीलंका तटरक्षक बल के एक संयुक्त अभियान में सोमवार शाम मछुआरों को हिरासत में लिया गया है। नौसेना ने कहा कि बाद में उन्हें कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए मछली पकड़ने के निरीक्षणालय को सौंप दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के पुदुकोट्टई से 23 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। तटीय समुद्री पुलिस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पुदकोट्टई जिले के कोट्टईपट्टिनम और जगधिपट्टनम के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मछुआरों की पांच मशीनीकृत नौकाएं भी श्रीलंकाई नौसेना के कब्जे में हैं। मछुआरों को उस समय हिरासत में लिया गया जब वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ रहे थे।

Published: undefined

इस पूरे मामले पर एक आधिकारिक बयान भी सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में करैनगर के तट पर नौसेना और श्रीलंका तटरक्षक बल के एक संयुक्त अभियान में सोमवार शाम मछुआरों को हिरासत में लिया गया है। नौसेना ने कहा कि बाद में उन्हें कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए मछली पकड़ने के निरीक्षणालय को सौंप दिया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि इस साल अब तक कुल 200 से ज्याया भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Published: undefined

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्र को अवगत कराया और पड़ोसी देश से मछुआरों और उनकी नौकाओं की सुरक्षित रिहाई के लिए कार्रवाई की मांग की। विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखते हुए, स्टालिन ने कहा कि अकेले इस वर्ष में, तमिलनाडु के 221 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बार-बार गिरफ्तारियां तमिलनाडु में मछुआरा समुदाय के बीच गंभीर तनाव और पीड़ा पैदा कर रही हैं, जो पूरी तरह से मछली पकड़ने पर निर्भर हैं। नाजुक तटीय अर्थव्यवस्था संकट का सामना कर रही है और इसे हमारे समर्थन की जरूरत है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं जब राजा अपनी मर्ज़ी से किसी को भी हटा सकता था

  • ,
  • मुंबई की बारिश में डूबा बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन का बंगला! घर के बाहर पानी ही पानी, बाढ़ जैसे हालात

  • ,
  • सिनेजीवन: नाती वायु के जन्मदिन पर अनिल कपूर का छलका प्यार और सोहा अली खान का नया पॉडकास्ट जल्द होगा लॉन्च

  • ,
  • संजय राउत का दावा- NDA को उपराष्ट्रपति चुनाव में संख्याबल पर भरोसा नहीं, विपक्ष से कर रहा है संपर्क

  • ,
  • मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नफरती भाषण मामले में दोषसिद्धि रद्द, बहाल होगी विधायकी!