हालात

US-ईरान सीजफायर से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 2700 अंक ऊपर, निफ्टी 23850 के पार

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में लगभग 2700 अंकों की तेज छलांग दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी बढ़त बनाते हुए 23800 के स्तर के पार पहुंच गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में लगभग 2700 अंकों की तेज छलांग दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 23800 के स्तर के पार पहुंच गया।

Published: undefined

आपको बता दें, शेयर बाजार खुलने के साथ ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2700 अंक से ज्यादा चढ़ गया, तो वहीं एनएसई निफ्टी ने भी ओपनिंग के साथ ही 800 अंकों की तगड़ी छलांग लगा दी।

शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,616.58 की तुलना में खुलने के साथ ही 77,290 के लेवल पर पहुंच गया और फिर कुछ सेकंड में ही ये अपनी रफ्तार को तेज करते हुए 77,392 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आने लगा।

Published: undefined

बात नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स की करें, तो अपने पिछले बंद 23,123.65 की तुलना में तेज उछाल के साथ ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 23,855 पर ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए एक झटके में 800 अंक की तेजी के साथ 23,938 के लेवल पर जा पहुंचा।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined