हालात

दिल्ली में ओवैसी के घर पर फिर पथराव, खिड़कियां टूटीं, AIMIM चीफ ने कहा- ये चौथा हमला, दोषियों को तुरंत करें गिरफ्तार

ओवैसी ने कहा कि उनके आवास पर इस तरह का यह चौथा हमला है। उन्होंने कहा, "मेरे घर के आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे हैं और उन तक पहुंचा जा सकता है। दोषियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए।"

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमले की खबर है। बदमाशों ने रविवार (19 फरवरी) देर शाम पथराव कर दिया। पथराव के बाद ओवैसी के घर की खिड़कियां टूट गईं। इस घटना की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। घर पर पथराव के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने इसकी शिकायत पुलिस की है।

ओवैसी ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पथराव किया। ये घटना अशोक रोड इलाके में शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। सूचना के बाद अतिरिक्त डीसीपी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने ओवैसी के घर का दौरा किया और मौके से सबूत इकट्ठे किए।

ओवैसी ने यह भी कहा कि उनके आवास पर इस तरह का यह चौथा हमला है। उन्होंने कहा, "यह चौथी बार है जब इस तरह का हमला हुआ है... मेरे घर के आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे हैं और उन तक पहुंचा जा सकता है। दोषियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए।" 

बता दें कि ओवैसी राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की.

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए