हालात

पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, खिड़की के शीशे में आई दरार, रेलवे जांच में जुटी

न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। पत्थर लगने से ट्रेन के सी-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई। मामले की जांच जारी है। जीआरपी आस पास के लोगों से इस मामले में पूछताछ कर जांच में जुटी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। रेलवे मामले की जांच में जुटी है। रेलवे के अनुसार स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी किया। इससे ट्रेन के शीशे टूट गए हैं। हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।

दरअसल पश्चिम बंगाल के मालदा में कुमारगंज स्टेशन के पास ये घटना हुई। न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। पत्थर लगने से ट्रेन के सी-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई। मामले की जांच जारी है। जीआरपी आस पास के लोगों से इस मामले में पूछताछ कर जांच में जुटी है।

वहीं बीजेपी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा