हालात

CAA के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में नजर आईं अखिलेश यादव की बेटी, फोटो वायरल    

लखनऊ के घंटाघर पर भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। सर्द हवाएं, गलन और कड़ाके की ठंड के बाद भी यहां भारी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन करने आ रही हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव भी अपने दोस्तों के साथ धरने पर पहुंची थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। खास बात यह है कि ज्यादातर प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। लखनऊ के घंटाघर पर भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। सर्द हवाएं, गलन और कड़ाके की ठंड के बाद भी यहां भारी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन करने आ रही हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव भी अपने दोस्तों के साथ धरने पर पहुंची थी। टीना को वहां देख सभी लोग हैरान हो गए और चारों तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर घंटाघर पर महिलाओं का प्रदर्शन शुरू होने के बाद घंटाघर की घड़ी में चाबी नहीं भर पा रही थी। जब हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारी चाबी भरने के लिए घंटाघर पहुंचते तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मी डांटकर उनको वापस कर देते। इसकी वजह से तीन दिन तक घंटाघर की घड़ी बंद रही। बाद में, हुसैनाबाद ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी हबीबुल हसन को इसकी जानकारी हुई तो वह खुद कर्मचारियों को अपने साथ लेकर घंटाघर पहुंच गए। उन्होंने अपने सामने मशीन में चाबी भरवाई और घड़ी को चालू कराया।

प्रदर्शन के दौरान इंसानियत की मिसाल भी कायम हो रही है। कुछ ऐसी घटनाएं हुईं है जिसके देख कर लगता है कि आज भी इंसानियत सबसे बड़ा मजहब है। दरअसल घंटाघर पर महिलाओं के प्रदर्शन में रात भर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को महिलाओं ने देर रात चाय और पूड़ी बांटी। सादिया ने बताया कि पुलिसकर्मी रात भर जाग कर उनकी सुरक्षा में तैनात है। भले ही वह प्रदर्शन समाप्त करने का प्रयास कर रहे लेकिन फिर भी वह इंसान है और इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए हम लोग प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को भी खाने पीने सामान बांट रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'गोविंदा बना रहे थे शादी का प्लान' और मां की याद में भावुक हुए अदनान सामी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'साहिल को छर्रे लगे हैं, FIR होने तक नहीं हटेंगे', राहुल बोले- इस देश में शाह की पुलिस न्याय नहीं होने देगी

  • ,
  • साहिल मामले में FIR दर्ज कराने पर अड़ी कांग्रेस का आरोप, 'BJP कर रही ध्रुवीकरण का प्रयास, जिम्मेदारी से भाग रही है'

  • ,
  • 'मेरठ एसएसपी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने किया थर्ड-डिग्री टॉर्चर, एक आंख फोड़ा', किसान नेता का पुलिस पर गंभीर आरोप

  • ,
  • बिहार की आर्थिक सेहत को लेकर तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, बोले- गंभीर चिंता का विषय बनी वित्तीय स्थिति